कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का भाजपा पर निशाना, कहा-भाजपा नेताओं ने सड़क को भी बेडरूम बना दिया

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक भाजपा नेता के सड़क पर अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने पर जमकर निशाना साधा है। वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन क्वालिटी के कैमरे एक्सप्रेस वे पर लगवाए हैं, जिनमें यह पूरा कृत्य साफसाफ कैद हो गया। शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि उनकी बनाई सड़कों का इस्तेमाल इस तरह होगा।

वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी कहा करते थे कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, लेकिन अमेरिका में भी ऐसा नंगा नाच नहीं होता। यहां तो भाजपा नेताओं ने सड़कों को बेडरूम बना दिया है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के नेताओं द्वारा भारतीय सेना का लगातार किए जा रहे अपमान पर भी वर्मा ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सेना का अपमान कर देश की गरिमा पर प्रहार कर रहे हैं। इनके बदज़ुबान मंत्री विजय शाह को कब बर्खास्त कर रहे हैं, यह आज पूरा देश पूछ रहा है? उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अशोभनीय, अपमानजनक और महिला विरोधी टिप्पणी ने पूरे देश की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस पार्टी इस बयान की घोर निंदा करती है और इसे केवल एक महिला अधिकारी नहीं, पूरे भारतीय सैन्य बल और 140 करोड़ नागरिकों की गरिमा पर हमला मानती है।

शाह को बर्खास्त करने की मांग

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि विजय शाह को अविलंब मंत्रिपद से बर्खास्त किया जाए। उपमुख्यमंत्री देवड़ा और विदेश मंत्री जयशंकर से सफाई ली जाए और सार्वजनिक क्षमा मांगी जाए। प्रधानमंत्री स्वयं देश को यह भरोसा दिलाएं कि भारत की सेना का सम्मान किसी दलगत राजनीति से ऊपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट। सेना प्रमुख ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

केतन हत्याकांड: करीबी रितेश हिंगे गिरफ्तार, पुलिस के बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रितेश हिंगे की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़। पुलिस की जांच में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को, जानें काउंटिंग डेट

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। असम की एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी। यह कदम भारतीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।

पिछड़ रहा है इंदौर…महापौर और कमिश्नर को बधाई

इंदौर की हवा और सफाई की स्थिति बिगड़ रही है। महापौर और निगमायुक्त की निष्क्रियता पर सवाल।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

सत्य निकेतन हादसे के मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी से मामले में नई गति आई है। उन्हें भिवाड़ी, राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एआईएम कांग्रेस 2026: एमपी सीएम ने दुबई में निवेशकों को किया आमंत्रित

एआईएम कांग्रेस 2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद। ग्लोबल मार्केट और IT स्टॉक्स का असर।

वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण फिर से टल गए हैं। विस्तृत जांच के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा।

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग में एक नई दिशा की शुरुआत हो रही है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को चंद्रमा मिशन में शामिल होने का न्योता दिया।