वक्फ कानून के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, जबरन कानून थोपने का लगाया आरोप, पुनर्विचार करने की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल में वक्फ कानून के खिलाफ गुरुवार दोपहर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह कानून वक्फ की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि सरकार की संपत्तियां मुक्त कराने के लिए लाया गया है। इससे वक्फ बोर्ड को कोई लाभ नहीं मिलेगा। हम इसे मानने को तैयार नहीं हैं।

धरना स्थल पर समाजजनों को संबोधित करते हुए जमियत–ए–उलेमा के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि ये संशोधन देश के एक बड़े समुदाय के हितों को नजरअंदाज करते हुए जबरन थोपे जा रहे हैं, जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की मूल भावना के खिलाफ है। हारून ने कहा, हमें इस संशोधन में सिर्फ बुराइयां ही नजर आ रही हैं। भारत एक जमहूरी (लोकतांत्रिक) मुल्क है, यहां किसी पर कुछ थोपा नहीं जाता। अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनाने से पहले मशविरा किया जाता था, लेकिन आज बिना किसी सलाह के इतने महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। हारून ने भारत सरकार से मांग की कि वक्फ एक्ट के संशोधनों पर पुनर्विचार किया जाए और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इतनी बड़ी कम्युनिटी को नाराज़ न किया जाए।

बोर्ड का हर फैसला सही होता है : मसूद

ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर आरिफ मसूद ने कहा कि बोर्ड का हर फैसला सोच–समझकर होता है। अल्लाह की मदद हमारे साथ है। बोर्ड का फैसला देर से होता है, लेकिन सही होता है। शाहबानो केस में भी जो फैसला लिया गया था, वो सटीक साबित हुआ है। आज एक बार फिर बोर्ड फैसला ले रहा है, और यकीन मानिए, अल्लाह की मदद हमारे साथ है।

आरिफ मसूद ने कहा-लोगों को बरगलाया जा रहा

आरिफ मसूद ने कहा कि बोर्ड की स्थापना उस समय हुई थी जब देश में अफरा–तफरी का माहौल था। हमारे बहुत से गैर–मुस्लिम भाइयों को और यहां तक कि हमारे अपने लोगों को भी बरगलाया जा रहा है कि बोर्ड की वक्फ जमीन कब्जेदारों से लेकर गरीबों को दी जाएगी। अगर वाकई बिल में यह लिखा हो कि कब्जेदारों से जमीन लेकर गरीबों को दी जाएगी, तो मैं खुद आपकी पहल की हिमायत करूंगा। यह वक्फ की जागीर नवाबों, राजाओं या बादशाहों की नहीं है, और न ही जागीरदारों की है। यह जमीनें उन लोगों ने वक्फ के नाम की हैं जिन्हें अल्लाह ने हिदायत दी। जिन्होंने अल्लाह के रास्ते में अपनी संपत्ति दी। आजादी से लेकर आज तक की तारीख में कई वक्फ जमीन खसरों में दर्ज है। हम ट्रिब्यूनल से जीत चुके हैं और हाईकोर्ट से भी जीतेंगे।

सारंग ने कहा-दुकानें बंद होने का डर

मंत्री विश्वास सारंग ने इस विरोध को स्वार्थ से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि बिल से वही लोग परेशान हैं जिनकी दुकानें बंद हो जाएंगी। वे भोले–भाले मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा।

विधायक शर्मा बोले-मुसलमानों के हक में

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन्होंने वक्फ की जमीन पर दुकानें और शोरूम बना रखे हैं, वही सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।