👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-12 करोड़ लोगों के चंदे का कहां है हिसाब, चंपत राय को बताया बेईमान
- डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, आरोपियों पर केस दर्ज
- डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा ताला?
- क्या ‘बच्चा’ ही रहेगा अपना इंदौर, पहले मुंबई का था, अब……
0:00 left
उज्जैन में शिप्रा नदी में पुलिस की गाड़ी गिरी , थाना प्रभारी की मौत
उज्जैन में शनिवार देर रात एक पुलिस गाड़ी शिप्रा नदी के बड़े पुल से गुजरते समय अचानक नदी में गिर गई।
गाड़ी में थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला पुलिसकर्मी आरती पाल सवार थे। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मंगलनाथ क्षेत्र से बरामद हुआ। वहीं, मदनलाल और आरती पाल की तलाश अभी भी जारी है।
सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में कठिनाइयां आ रही हैं।
हादसे का खुलासा तब हुआ जब तीनों पुलिसकर्मियों के फोन बंद मिले और उनकी अंतिम लोकेशन घटनास्थल के पास पाई गई। शव मिलने के बाद पुष्टि हो गई कि रात में नदी में गिरने वाली गाड़ी पुलिस की ही थी।



