दिग्विजय और कमलनाथ के बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा-अपनी बच्चा सरकार को कांग्रेसियों ने चूम-चूमकर मार डाला, पटवारी बोले-दोनों के बीच की केमिस्ट्री समझना मुश्किल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के तख्तापलट की कहानी पर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयान सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। अब भाजपा भी बहती गंगा में हाथ धो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेसियों ने ही अपनी बच्चा रूपी सरकार को चूम-चूम कर मार डाला। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच की केमिस्ट्री याद आ रही है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ में अनबन के कारण 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरी थी। दिग्विजय सिंह ने इस पर विस्तार से चर्चा भी की है। इसके बाद कमलनाथ ने इसके लिए दिग्विजय सिंह को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। कमलनाथ का कहना था कि सरकार इसलिए गिर गई क्योंकि सिंधिया यह समझते थे कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

नरोत्तम मिश्रा ने कसा जोरदार तंज

प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्गी और कमलनाथ के विवाद पर जोरदार तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि काफिला क्यों लुटा था, कौन दोषी है, अब यह सामने आ गया है। कांग्रेस को बुढ़ापे में बच्चा रूपी सरकार हुई थी। इन्होंने उसे चूम–चूम कर ही मार डाला। हम तो पहले से कहते थे कि कमलनाथ नहीं दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे थे। यही कारण था सरकार गिरने का। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी जब आप सच की राह पर चल ही दिए हैं तो लगे हाथ यह भी बता दें कि डेढ़ साल की सरकार में सुपर सीएम दिग्विजय सिंह ने आपसे भ्रष्टाचारी फैसले करवाए। नहीं तो जनता यह मान लेगी कि आप दोनों एक–दूसरे पर ठीकरा फोड़कर सबको गुमराह कर रहे हैं। असलियत यही है कि आप दोनों के सच ने बता दिया है कि कांग्रेस की नाव जो डूबी उसे कप्तान ने ही छेदकर डुबाया था।

मंत्री सारंग ने कहा-खुलासा करें कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गुटों और गिरोह में बंटी हुई कांग्रेस में स्थितियां बद से बदतर हो रही हैं। कमलनाथ सरकार के तत्कालीन मंत्री, जो आज नेता प्रतिपक्ष हैं ने भी उस समय कई आरोप लगाए थे। कमलनाथ के ट्वीट के बाद जनता चाहती है कि वह खुलासा करें कि उनकी सरकार कौन चलाता था।

पटवारी बोले-दोनों की केमिस्ट्री समझना मुश्किल

इस विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दोनों में 45 साल का प्रेम है। दोनों छोटे भाई–बड़े भाई हैं। उनकी केमिस्ट्री समझना बहुत मुश्किल है। पुरानी बातों का कोई औचित्य नहीं है। हमें पीछे की बात नहीं करनी है। मुझे आने वाले भविष्य की ओर देखना है। पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सरकार गिराने की सजा मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।