करोड़ों रुपए का राजस्व डकार कर बैठे हैं मॉल माफिया पिंटू छाबड़ा, दुबई में होटल खरीदने के पैसे हैं, लेकिन सरकार को देने के लिए नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर के नामी मॉल माफिया पिंटू उर्फ गुरजीत सिंह छाबड़ा मध्यप्रदेश सरकार के करोड़ों रुपए दबा कर बैठे हैं। मार्च महीने में जूनी इंदौर एसडीएम और तहसीलदार ने उन्हें 10 मार्च तक राशि जमा कराने को कहा था, लेकिन हमेशा की तरह छाबड़ा इस बार भी सरकार को गच्चा दे गए। यही हाल डेली कॉलेज का भी है। वहां भी बकाया राशि जमा कराने के लिए एसडीएम ने नोटिस जारी किया है।

जूनी इंदौर तहसीलदार के यहां से 6 मार्च को जारी नोटिस में दो खातों में 57, 36, 701 तथा 49, 25, 529 रुपए जमा कराने को कहा गया था। एक खाते में सी 21 इस्टेट के नाम से 32 खसरे हैं। कुल जमीन 3, 667 हेक्येयर है और इन पर 57 लाख 36 हजार 701 रुपए बकाया हैं। इसी तरह सी 21 इस्टेट के नाम से दूसरे खाते में कुल जमीन 1,939 हेक्टेयर जमीन पर 49 लाख 25 हजार 529 रुपए बाकी हैं। इसे जमा कराने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था, लेकिन बताया जाता है कि यह राशि अब तक जमा नहीं हुई है।

👉 यह भी पढ़ें:

हाल ही में दुबई में होटल खरीदने गए थे

इंदौर में जहां पिंटू छाबड़ा के सी-21 मॉल, सी-21 बिजनेस पार्क से लेकर कई बड़े होटल, मॉल और कमर्शियल बिल्डिंग के मालिक हैं, वहीं उनका कारोबार विदेशों तक भी फैला है। सूत्र बताते हैं कि हाल ही में वे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़ आदि को लेकर होटल खरीदने दुबई गए थे। ईरान के हमले के कारण इन सबकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और यह मामला उजागर हो गया। वैसे पिंटू अपने इंदौर नवधनाढ्यों के साथ विदेशों का सफर करते रहते हैं।

डेली कॉलेज को भी भेजा नोटिस

एसडीएम जूनी इंदौर ने डेली कॉलेज को भी ग्राम चितावद तथा ग्राम मूसाखेड़ी की जमीन के लिए बकाया राशि जमा कराने का नोटिस भेजा है। इसमें ग्राम मूसाखेड़ी की 334870 वर्गमीटर जमीन जिस पर कॉलेज बना है उस पर 1 करोड़, 50 लाख, 69 हजार 150 रुपए का बकाया निकाला गया है। इसी तरह ग्राम चितावद की 29670 वर्ममीटर जमीन, जिस पर कॉलेज बना है उस पर 13 लाख, 35 हजार, 125 रुपए का बकाया निकला है। इसे जमा कराने के लिए आज शुक्रवार 13 मार्च तक का समय दिया गया था, लेकिन अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि जमा नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।