बड़बोले मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के सामने लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर साधा निशाना, कहा-चुनावी घोषणाओं से बिगड़ी राज्यों की हालत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में भाजपा द्वारा महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने वाली लाडली बहना जैसी योजनाओं से प्रदेश सरकारों की आर्थिक हालत खराब हुई है, लेकिन संगठन के किसी नेता ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की। प्रदेश सरकार के बड़बोले मंत्री ने शनिवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के सामने अपना मुंह खोल ही दिया। मंत्री ने कहा कि चुनावी घोषणाओं के कारण राज्यों की माली हालत खराब हो रही है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक (उत्तरी एवं मध्य राज्यों) में कही। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्यों के बजट की स्थिति बेहद खराब हो गई है। चुनावी और राजनीतिक मजबूरियों के चलते कई घोषणाएं कर दी गईं, जिसका सीधा असर राज्य सरकारों की वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज राज्य सरकारों को केंद्र की ओर अधिक देखना पड़ता है। विजयवर्गीय ने कहा कि चुनावी और राजनीतिक मजबूरियों के कारण की गई लोकलुभावन घोषणाओं ने राज्यों के बजट का संतुलन बिगाड़ दिया है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय गया है जब नगर निगमों को आत्मनिर्भर होना होगा और विकास की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। उन्होंने माना कि चुनावी वादों ने राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है।

👉 यह भी पढ़ें:

कई प्रदेशों के मंत्री अधिकारी थे उपस्थित

भोपाल में आयोजित शहरी विकास मंत्रियों की इस उच्च स्तरीय बैठक में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री, राज्यमंत्री, भारत सरकार और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को शहरी निकायों के माध्यम से धरातल पर उतारना था।

खट्टर ने कहाकेंद्र सरकार का बजट सीमित

मनोहर लाल केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेशों को स्वयं को मजबूत करना होगा। केंद्र सरकार का बजट सीमित होता है। कुछ राज्यों में आवंटित राशि का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। ऐसे मामलों में जब अन्य राज्यों से मांग आती है, तो शेष बची राशि का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि देश का करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र शहरी हो चुका है, लेकिन वास्तविक स्थिति जनगणना 2026 के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलोनाइजेशन और भूमि प्रबंधन राज्य सरकारों का विषय है, जबकि केंद्र सरकार की भूमिका सहयोगी की है।

इन्हीं योजनाओं से मिली भाजपा को फतह

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा को इन्हीं योजनाओं से फतह मिली है। यहां तक की हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली योजनाओं से ही बंपर जीत मिली है। भाजपा आलाकमान जहां इसे अपना तुरूप का पत्ता मानता है, वहीं विजयवर्गीय जैसे मंत्री इसे बोझ मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।