अपने ही ‘तीर’ से ‘घायल’ हुए कैलाश विजयवर्गीय, सोशल मीडिया पर वीडियो डालते ही हो गए ‘ट्रोल’, लोगों ने निकाली जमकर ‘भड़ास’

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। भागीरथपुरा के गंदे पानी मामले में आज बुधवार को सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। मंत्रीजी ने सोचा होगा कि जनता खुश होगी, लेकिन इस तीर से वे खुद ही घायल हो गए। लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली।

मंत्री विजयवर्गीय ने विपक्षी दल पर पलटवार करते हुए कहा कि एक घटना को लेकर आप इंदौर की जनता की बदनामी कर रहे हैं और शहर के सफाई कर्मियों का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहाक्या आपकी मां, बहन और बेटी रात के दो बजे घर से निकलकर सड़क पर सफाई कर सकती हैं? ये इंदौर के सफाई कर्मी हैं जो अपनी महिलाओं को शहर को स्वच्छ करने के लिए रात के दो बजे भी भेजते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें बोलना स्वच्छता के लिए इंदौर की जनता की भागीदारी का भी अपमान है। इन बेशर्मों को शहर के सफाई कर्मियों और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

वीडियो डालते ही ट्रोल हो गए मंत्रीजी

मंत्रीजी ने सोचा कि यह वीडियो डालकर वे वाहवाही बटोर लेंगे, लेकिन लोग भड़क गए। लोगों ने मंत्रीजी को जमकर ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने लिखा-घंटा बजाकर मंत्रीजी जनता को ढाल बना रहे हैं और अपने को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। लग रहा है मोदीजी ने कड़क कर दिया घंटा मंत्रीजी को।

एक अन्य यूजर ने लिखा-आपका धन्यवाद। अब हमें कोई और चाहिए। यहभी बताइए आपने क्या-क्या लिया शहर से, देश से।

एक यूजर ने लिखा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

एक यूजर ने लिखा-कैलाश तुम मंत्री पद के लायक नहीं हो। इस्तीफा कब दोगे।

एक ने लिखा-तुम लोगों की गलती से 23 हिंदू मर गए। लगभग 400 हिन्दू हॉस्पिटल में भर्ती थे।

एक यूजर ने तो हद ही कर दी-…………..हर जगह गड्‌ढे, शाम को 4 बजे के बाद निकल जाओ तो 2 घंटे से पहले घर नहीं पहुंच सकते। इतना ट्रैफिक। भागीरथपुरा में ड्रेनेज लाइन और सीवर लाइन का सारा पैसा खा गए और 23 लोगों की जान ले ली।

(कई टिप्पणियां ऐसी हैं, जिन्हें हम यहां नहीं दे सकते)

कांग्रेस ने पहली बार जमकर घेरा

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने पहली बार मंत्री विजयर्गीय और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने केवल भागीरथपुरा गए बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जा रहे पानी की हकीकत भी कर दी। इसके बाद रही-सही कसर कांग्रेस की न्याय यात्रा ने निकाल दी। इसमें मंत्री विजयवर्गीय के मित्र दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए और पहली बार कांग्रेस इतनी मजबूती से सड़कों पर नजर आई।

मंत्रीजी के बयानों से पहले ही थी नाराजगी

इस पूरे मामले में मंत्रीजी के बयानों से जनता में पहले से ही नाराजगी थी। इसी बीच एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार के सवाल को मंत्रीजी ने घंटा बता दिया। यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे देश में फैल गई। इसके बाद मंत्रीजी ने चुप्पी साध ली, लेकिन उनके बेटे ने बयाने दे दिया कि भागीरथपुरा का पानी गंदा नहीं था। अगर गंदा होता तो लोग पीते ही नहीं। इसके बाद बेटे का एक पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें वे धमकी देते नजर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।