मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को केयर टेकर ने पीटा, पुलिस में की शिकायत, एजेंसी के जरिए रखा था काम पर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी (99) के साथ उनके केयर टेकर रफीक खान ने मारपीट की है। रफीक को एक एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था। जोशी ने पुलिस को लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

जोशी ने एक लिखित आवेदन हबीबगंज पुलिस को दिया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी रफीक डरा–धमकाकर पैसे ऐंठना चाहता था। जोशी केयरटेकर रफीक को हर महीने 18 से 20 हजार रुपए सैलरी भी देते थे। पूर्व डीजीपी के साथ मारपीट की यह घटना बुधवार की है। आरोपी उनका गला दबाकर धमका रहा था। संयोग से खाना बनाने वाली गीता उसी समय घर पहुंची। गीता को देखकर रफीक ने कदम पीछे खींच लिए। एचएम जोशी 1948 बैच के रिटायर्ड आईपीएस हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे ने बताया की आवेदन पूर्व डीजीपी के नाम से उनके नौकर ने दिया है। गुरुवार शाम को एचएम जोशी से मुलाकात कर घटनाक्रम जाना। उन्होंने मारपीट की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जांच में यह भी साफ हुआ की बिना पुलिस वैरिफिकेशन के रफीक को एजेंसी ने हायर किया। लिहाजा हायरिंग एजेंसी और रफीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

जेल जा चुके हैं बेटा-बहू

एचएम जोशी भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय तक जेल में रहने वाली बर्खास्त आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं। एचएम जोशी के बड़े बेटे और आईएएस अरविंद जोशी का 2022 में निधन हो चुका है। एचएम जोशी के छोटे बेटे राजीव जोशी उनके साथ रहते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।