महू भाजपा में चरम पर गुटबाजी : इंदौर से निर्वासित उषा ठाकुर के वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहीं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर की दो विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहरा चुकीं उषा ठाकुर को जब महू भेजा गया तो कई तरह की शंका-कुशंका जाहिर की गई थी। इसके बावजूद उन्होंने महू में न केवल अपनी जगह बनाई, बल्कि भाजपा को दो बार जीत भी दिलाई। अब उसी उषा ठाकुर को महू में अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला है रविवार को महू में आयोजित कार्यक्रम का। रविवार को उषा ठाकुर ने महू में 85 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सीएम डॉ.मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मौके पर महू की स्थानीय नेता और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मौजूद थीं। बताया जाता है कि जैसे ही डिजिटल शिलालेख सामने आया वैसे ही कविता पाटीदार का पारा सातवें आसमान पर था। उस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक उषा ठाकुर का प्रमुख रूप से नाम था, लेकिन उसमें कविता पाटीदार का नाम नहीं था। इस पर उन्होंने जमकर नाराजगी जाहिर की।

विधानसभा चुनाव में ही खींच गई थी कमान

कविता पाटीदार चूंकि महू की हैं, इसलिए वे महू को अपनी विरासत समझती हैं। इसके बावजूद इंदौर में बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के कारण दो बार उषा ठाकुर को महू से चुनाव लड़ने भेज दिया गया। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उषा ठाकुर को अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था और इसमें कविता पाटीदार के समर्थकों का नाम सामने आ रहा था। इसके बाद उषा ठाकुर और कविता पाटीदार में दूरी और बढ़ गई। एक-दूसरे के आयोजनों में जाने से भी दोनों परहेज करने लगे।

इंदौर के नेता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं पाटीदार

कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल पाटीदार महू के दिग्गज भाजपा नेता थे। यही वजह है कि पाटीदार इस सीट पर दूसरे का कब्जा बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। अब जरा महू की स्थिति पर गौर करें तो वहां लगातार इंदौर के नेताओं का ही कब्जा रहा है। पहले कैलाश विजयवर्गीय को भेजा गया और उन्होंने अंतरसिंह दरबार को हराया। तब तक उषा ठाकुर इंदौर में विधानसभा एक से विधानसभा तीन पर कब्जा जमा चुकी थीं। इसी बीच कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को विधानसभा तीन से लांच करने की जुगत बिठाई और उषा ठाकुर को अपनी विधानसभा महू भेज दिया। इतना ही नहीं दोबारा भी महू से उषा ठाकुर को ही उतारा गया। ऐसे में कविता पाटीदार बौखला गईं। हालांकि कविता पाटीदार को राज्यसभा भेज दिया गया, लेकिन महू से उनका मोह कम होने का नाम नहीं ले रहा।

नियुक्तियों में भी होती रही है बर्चस्व की लड़ाई

उषा ठाकुर ने महू में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए संगठन में अपने समर्थकों की नियुक्तियां कराती रहती हैं, कविता पाटीदार को इस पर भी आपत्ति है। जिले में उषा ठाकुर ने कुंजालाल निनामा को महामंत्री बनवाया तो पाटीदार ने विजय जाट और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कोटे में लीला संतोष पाटीदार पदाधिकारी बनीं। माना जा रहा है कि लीला भी कविता की समर्थक हैं। सरपंच के चुनाव में भी दोनों ने अपनेअपने प्रत्याशी उतारे थे। कहा तो यह भी जाता है कि अंतरसिंह दरबार ने पाटीदार के प्रत्याशी का समर्थन किया था।

संगठन ने कभी नहीं दिया ध्यान

महू में लंबे समय से चल रही पार्टी में खींचतान पर भाजपा संगठन का कोई ध्यान नहीं है। वहां उषा ठाकुर को न केवल कविता पाटीदार, बल्कि पूर्व विधायक और वर्तमान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी संघर्ष करना पड़ता है। दोनों के संबंध भी जगजाहिर हैं। ऐसे में कविता पाटीदार के समर्थकों को भी मंत्रीगुट की तरफ से हवा भरी जाती रही है। भाजपा संगठन ने अगर जल्द ही महू की गुटबाजी को कंट्रोल में नहीं किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में और परेशानी खड़ी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।