सौरभ शर्मा मामले में बोले जीतू पटवारी-डायरी में भाजपाइयों, मंत्रियों के नाम, शर्मा और डायरी दोनों का अस्तित्व खतरे में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि उसकी डायरी में भाजपा के कई बडे़ नेताओं, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों के नाम हैं। सौरभ शर्मा और उस डायरी का अस्तित्व खतरे में हैं। उस डायरी की जांच जरूरी है।

पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भ्रष्टाचारियों का जखीरा आपस में लड़ रहा है। एक दूसरे की शिकायत कर रहे हैं और एक दूसरे को चोर ठहरा रहे हैं। ये ऐसे गब्बर हो गए हैं जिन्हें जनता की मर्यादा का एहसास ही नहीं हैं। जो मत मिला उससे इतना मदमस्त हो गए हैं कि हम जनता के लिए कुछ करें। पटवारी ने कहा कि हमने बार–बार कहा कि सौरभ शर्मा की जान को खतरा है। डायरी का सत्यापन होना चाहिए। इतने बड़े भ्रष्टाचार की डायरी मिसिंग है। लोकायुक्त अभी कबूल नहीं कर रही कि उनके पास डायरी है। न इनकम टैक्स ने और न ही ईडी ने ये बताया कि उनके पास डायरी है।

👉 यह भी पढ़ें:

पटवारी ने कहा कि ईडी ने पहले ट्वीट किया कि 23 करोड़ रुपए मिले और बाद में उसे डिलीट कर दिया। डायरी और सौरभ शर्मा दोनों का अस्तित्व खतरे में हैं। डायरी मिलेगी या नहीं और उसका सत्यापन होगा या नहीं? ये सवाल बन गया क्योंकि उसके पीछे पूरी सरकार है। सौरभ शर्मा दुबई में है या इंडिया में है, अमेरिका, लंदन में है पता ही नहीं कहां है? मैं मांग करता हूं कि जितनी भी डबल इंजन की एजेसियां हैं। वो इस मामले की जांच करें।

सीहोर के मनोज परमार का दिया उदाहरण

पटवारी ने कहा कि डायरी में भाजपाइयों, अफसरों और मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों की लिस्ट ईडी छोटे–छोटे मामलों में एक्टिव हो जाती है। अभी कुछ दिन पहले सीहोर के मनोज परमार ने आत्महत्या कर ली। ईडी को अभी कोई साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए जेल में रहना पड़ा। यहां इतना बड़ा जखीरा मिला, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, किसी से पूछताछ नहीं हुई। कुछ पब्लिक डोमेन में नहीं आया। इसलिए क्योंकि उस डायरी में जितने नाम लिखे हैं। सब भाजपा के लोगों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों की लिस्ट है। भाजपा ने जो अधिकारी अपॉइंट किए उनकी लिस्ट है। डायरी का अस्तित्व खतरे में हैं। और सौरभ शर्मा का अस्तित्व खतरे में हैं। दोनों को बचाया जाए।

साहू का दावा-नरोत्तम मिश्रा ने की थी नियुक्ति की सिफारिश

शुक्रवार को आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने किया एक लेटर जारी किया है। इसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि 2016 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लेटर हैड पर सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई थी। संकेत साहू ने इसे लेकर लोकायुक्त से शिकायत की। आरटीआई एक्टिविस्ट साहू ने दावा किया है कि तत्कालीन मंत्री ने 12 अप्रैल, 2016 को यह लेटर लिखा था। इसमें लिखा है कि सौरभ शर्मा प़ुत्र स्व. राकेश कुमार शर्मा निवासी 47 विनय नगर सेक्टर-2 ग्वालियर के पिता का डॉ. राकेश शर्मा जो कि डीआरपी लाइन चिकित्सालय में पदस्थ थे। जिनका 20 नवंबर 2015 को सेवा के दौरान निधन हो गया। जिले में तृतीय श्रेणी के किसी भी पद पर या संगणक रिक्त पद पर योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।