सीएम डॉ.मोहन यादव ने इंदौर में किया झंडावंदन, कहा-समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है सरकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की तरफ से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को साकार करें और एक समृद्ध भारत का निर्माण करें। मुख्यमंत्री ने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ग्रंथ है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और कर्तव्यों की याद दिलाता है।

राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार का जिक्र

सीएम ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के विकास की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का प्रयास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हमने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमने नई सड़कों और पुलों का निर्माण कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ा है। इससे केवल लोगों की यात्रा आसान हुई है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

महिलाओं एवं युवाओं को दिया संबल

मुख्यमंत्री ने महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। महिला सहायता समूहों को आर्थिक सहायता दी जा रही है और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवा प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। शिक्षा और कौशल विकास के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं, ताकि युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमने डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ावा दिया है, ताकि हर बच्चा शिक्षा से वंचित हो। सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। चाहे गरीब हों, महिलाएं, युवा, किसान, या उद्योगपति, हमारी योजनाएं हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों और कलाकारों ने लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने वंदे मातरम औरसारे जहां से अच्छा जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों निकलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।