क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन सरकारी घोषित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा फैसला, अस्पताल व स्कूल के लिए दी जमीन की व्यावसायिक उपयोग की थी तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने क्रिश्चियन कॉलेज की 400 करोड़ की जमीन को सरकारी घोषित कर दिया है। इस जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी और कॉलेज के प्रिंसिपल इसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली।

कलेक्टर ने लीज शर्तों के उल्लंघन पर जमीन को शासकीय घोषित करते हुए तहसीलदार जूनी इंदौर को तीन दिन में कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं। कब्जा लेने के बाद प्रशासन इस जमीन का इस्तेमाल शहर हित में करेगा। कॉलेज प्रशासन को हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा था। सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेज प्रबंधन की याचिका निराकृत करते हुए स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट में जिस कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी, उस पर कलेक्टर कानून के अनुसार फैसला लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तय हो गया है कि कॉलेज प्रबंधन को कलेक्टर के समक्ष पेश होकर जवाब देना होगा।

👉 यह भी पढ़ें:

नक्शा पास कराने भेजा तो खुली पोल

इंदौर कस्बे के खसरा नंबर 407/1669/3 की कुल 68.303 हेक्टेयर भूमि में से 1.702 हेक्टेयर भूमि पर क्रिश्चियन कॉलेज स्थित है। कॉलेज प्रबंधन ने एक नक्शा स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया था। इसमें कॉलेज परिसर की जमीन पर व्यावसायिक कार्यालय, दुकानें और अन्य निर्माण प्रस्तावित थे। नक्शा प्रस्तुत करने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पूरी जमीन की जांच कराई।

महिला अस्पताल और स्कूल की है जमीन

इसमें पता चला कि यह जमीन वर्ष 1887 में होलकर रियासत के समय महारानी भागीरथीबाई द्वारा कैनेडियन मिशन को महिला अस्पताल और स्कूल के संचालन के उद्देश्य से दी गई थी। साथ ही यह शर्त भी लगाई थी कि जब तक जमीन का उपयोग अस्पताल और स्कूल के लिए किया जाएगा, तब तक यह चर्च के पास रहेगी। उपयोग बंद होने पर जमीन वापस लेने का अधिकार महाराजा के उत्तराधिकारियों के पास रहेगा।

प्रशासनक जांच में खुली पोल

प्रशासन की जांच में पता चला कि उक्त जमीन पर शर्तों के अनुसार महिला अस्पताल संचालित नहीं हो रहा है। कॉलेज का उपयोग भी अत्यंत कम जमीन पर हो रहा है। इस तरह भूमि के मूल उद्देश्य के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद कलेक्टर ने केवल प्रस्तावित नक्शे पर रोक लगाई, बल्कि भूमि को वापस लेने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की और कालेज प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

हाई कोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस को चुनौती देते हुए कॉलेज प्रबंधन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कालेज प्रबंधन को राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि कलेक्टर द्वारा जारी पत्र सिर्फ नोटिस है, कि अंतिम आदेश। कॉलेज प्रबंधन के पास अवसर है कि वह कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे। हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए कॉलेज प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसे वहां भी राहत नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।