भाजपा विधायक रीती पाठक ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को घेरा, कहा-7 करोड़ रुपए गायब हो गए, आपने पत्र का जवाब तक नहीं दिया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीधी। सीधी में भाजपा विधायक रीति पाठक ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को घेरते हुए कई सवाल कर लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के विकास के लिए जारी 7 करोड़ रुपए की राशि गायब हो गई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा, लेकिन उपमुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। राजेंद्र शुक्ल के पास ही स्वास्थ्य विभाग है।

यह मामला रविवार का है। एक निजी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सीधी गए थे। जब विधायक रीति पाठक के बोलने की बारी आई तो उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास करिए। सबसे बड़ी बात यह है कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी होना चाहिए। अस्पताल के लिए 7 करोड़ की राशि मैंने इक्विपमेंट के लिए दी थी ताकि वहां व्यवस्था सुधार हो सके, लेकिन हमारे स्वास्थ्य विभाग ने उस राशि को न जाने कहां गुम कर दिया गया है।

विधायक रीति पाठक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि हेल्थ डिपार्टमेंट उनके क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से यहां तक कह दिया कि रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास करिए। विधायक रीति पाठक ने कहा कि मैंने यह राशि सबसे पहले विधायक मद से दी थी। इसे लेकर मैं एक साल में 7 बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर पत्र लिख चुकी हूं, लेकिन आज तक इस राशि का उपयोग नहीं किया गया है।

जब पाठक के भाषण का वीडियो सामने आया तो उन्होंने कहा कि मैंने जो पत्र लिखे थे, वह इसलिए लिखे थे, ताकि जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का सुधार हो सके। इसलिए मैंने अपनापन समझकर मंच से उन्हें संज्ञान दिलाया था। विंध्य क्षेत्र के नेता हैं, इसलिए सहज समझकर हम उनसे इस प्रकार बात करते हैं। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए हमने यह पत्र लिखे थे। लगभग 7 से साढ़े 7 करोड़ रुपए हमने दिया था। उसका पता नहीं चल पाया है।

आज सीएम से की मुलाकात

विधायक रीति पाठक ने सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उनसे सीधी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषय, युवाओं के लिए रोजगार हेतु लघु उद्योग लगाने के लिए, पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने के लिए और अन्य विषयों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।