इंदौर-मनमाड़ रेललाइन की मंजूरी, आजादी के बाद सर्वाधिक खुशी वाला दिन, आदिवासियों के विकास को मिलेगी गति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर-रेल लाइन की मंजूरी वाला दिन मध्यप्रदेश के लिए आजादी के बाद सर्वाधिक खुशी वाला दिन है। इससे आदिवासियों के विकास की गति के साथ मध्यप्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी। प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव और मोदी कैबिनेट ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमत्री ने कहा कि कोई सोच सकता है कि क्या वाकई साढे 18 हजार करोड़ की रेल लाइन की मंजूरी मिल सकती है। वाकई देश में छप्पन इंच की सरकार है। पिछली बार रेल मंत्री ने कहा था कि आप रेलवे स्टेशन आदि के विकास से ज्यादा नए रेलवे नेटवर्क खोजें और प्रस्तावित करें। सबके लिए सरकार पैसे देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के रेलवे नेटवर्क से प्रदेश के साथ ही देश का भी भला होगा, क्योंकि मध्यप्रदेश देश के मध्य में बसा है। इस प्रोजेक्ट से औद्योगिक क्षेत्र, टूरिज्म से लेकर हर क्षेत्र में विकास होगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से चार ज्योतिर्लिंगआपस में जुड़ जाएंगे।

सिंहस्थ तक पूरा कर लें प्रोजेक्ट तो अच्छा

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार से गुजारिश है कि इस प्रोजेक्ट को 2029 की बजाए 2028 में पूरा कर लिया जाए, क्योंकि इस वर्ष उज्जैन में सिंहस्थ है। सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अब तक हम सिर्फ सर्वे के लिए ही पैसे मांगते रहते थे। इस प्रोजेक्ट से हमारे आदिवासी अंचल मालवा-निमाड़ से पलायन भी रुकेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ रेल का विकास नहीं है, आदिवासियों की जिंदगी में बदलाव का विकास है। माइनिंग से लेकर मिलेट तक हर क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट से फायदा होगा। मालवा से निकलने वाला आलू और नाशिक से आने वाला प्याज सबको पहुंचाने में सुविधा होगी।

राज्य सरकार समान रूप से करेगी विकास

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जब तक यह प्रोजेक्ट चलेगा, तब तक राज्य सरकार भी इस क्षेत्र में समान रूप से विकास करेगी। इसका रोडमैप बनाकर काम शुरू कर देगी। इकोनामिक कोरिडोर बनेगा। बड़वानी खरगोन, खंडवा, धार, इंदौर पूरा क्षेत्र एक बड़े रेल नेनटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे करीब 200 किलोमीटर का रास्ता बचेगा। अब तक हमें घूम कर जाना पड़ता था, अब सीधे पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव तक बाबा महाकाल ने यह आशीर्वाद पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।