मध्यप्रदेश में नए सीएस की नियुक्ति जल्द, जैन और राजौरा में से एक नाम होगा तय, इसी महीने रिटायर हो रही हैं राणा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में नए सीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। वर्तमान सीएस 1988 बैच की आईएएस वीरा राणा सितंबर में ही रिटायर हो रही हैं। पहले चर्चा चल रही थी कि उन्हें एक्सटेंशन मिलने वाला है, लेकिन अब नए नाम पर बात हो रही है। कहा जा रहा है कि दो नाम दिल्ली भेज दिए गए हैं। अब जल्द ही फैसला हो जाएगा।

भोपाल मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम डॉ.मोहन यादव ने अनुराग जैन और डॉ. राजेश राजौरा का नाम दिल्ली भेजा है। 1989 बैच के अनुराग जैन फिलहाल दिल्ली में ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर सचिव हैं। वहीं 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा वर्तमान में सीएम के अपर मुख्य सचिव हैं। इन दोनों नामों के भेजे जाने से यह तय है कि अब वर्तमान सीएस वीरा राणा को एक्सटेंशन नहीं मिलने वाला।

👉 यह भी पढ़ें:

पिछली बार भी थी जैन के नाम की चर्चा

पिछली बार जब सीएस के नामों पर चर्चा हो रही थी तो अनुराग जैन का नाम तय माना जा हा था, लेकिन दिल्ली से अनुमति नहीं मिली थी। इस बार कहा जा रहा है कि बाधाएं दूर हो गई हैं और दिल्ली से अनुमति मिलने में कोई परेशानी नहीं है। कुछ समय पहले जैन की सीएम यादव से मुलाकात भी हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जैन के नाम पर मुहर लग सकती है।

राजौरा के भी सीएम से अच्छे संबंध

वर्तमान में सीएम के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा का नाम इसलिए भी चर्चा में है कि उनके सीएम से अच्छे संबंध हैं। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि सीएम और राजौरा के संबंध को देखते हुए उनके नाम पर सहमति के ज्यादा चांस हैं। इन सबसे अलग 1990 बैच के आईएएस व अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा भी सीएस की कुर्सी तक पहुंचने के प्रयास में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।