35 भारतीयों को रूस की सेना से डिस्चार्ज किया गया ; विदेश मंत्रालय
रूस की सेना में भर्ती हुए भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमने रूस के सामने इस मुद्दे को उठाया था . जुलाई में जब प्रधानमंत्री ने रूस की यात्रा की थी तब उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की थी.
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद से 35 भारतीयों को रूस की सेना से डिस्चार्ज किया गया है. उनकी यात्रा से पहले जुलाई में 10 भारतीयों को डिस्चार्ज किया गया था. इस प्रकार अब तक कुल 45 भारतीयों को रूस की सेना से डिस्चार्ज किया जा चुका है.
रणधीर जायसवाल ने कहा है कि उनमें कुछ भारत वापस आ चुके हैं. उनमें छह लोग बीते दिनों वापस आए हैं.
उन्होंने कहा, रूस की सेना में अभी भी 50 के करीब भारतीय काम कर रहे हैं. उनको डिस्चार्ज कराने की हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
- भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- अपने बयान पर संयम रखे, किसी भी दुस्साहस का परिणाम दर्दनाक होगा
- विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का किया ऐलान, जून से अगस्त तक होगी यात्रा
- बांग्लादेश; अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाए सरकार ; विदेश मंत्रालय
- 20 भारतीय है जिन्हें रूसी सेना से डिस्चार्ज होना है.; विदेश मंत्रालय
- बांग्लादेश में बाढ़ भारत के कारण नहीं; विदेश मंत्रालय



