👉 यह भी पढ़ें:
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
- ड्रैगन की दहलीज पर पुतिन: दुनिया को नया शक्ति संदेश
- पुतिन की बड़ी चेतावनी: ईरान संघर्ष बढ़ा तो दुनिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
- “नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान”: महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश
- पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के आरोप पर जेलेंस्की का पलटवार: “शांति वार्ता पटरी से उतारने की रूसी चाल”
- पुतिन की कड़ी चेतावनी: शांति वार्ता नाकाम हुई तो यूक्रेन में और इलाकों पर कब्जा करेगा रूस
0:00 left
पुतिन से एनएसए अजित डोभाल की चर्चा
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे उन्होंने वहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर चर्चा की .
अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हुई बैठक के बारे में राष्ट्रपति पुतिन को जानकारी दी है.
अजित डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा है, प्रधानमंत्री मोदी अपनी यूक्रेन की यात्रा और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हुई बैठक के बारे में आपको बताना चाहते थे.
प्रधानमंत्री यह चाहते थे, मैं खासतौर से और निजी तौर पर आकर यूक्रेन के साथ हुई वार्ता के बारे में आपको जानकारी दूं.
अजित डोभाल ने कहा, बहुत ही क्लोज फारमेट पर बातचीत हुई थी. वहां पर सिर्फ दोनों देशों के नेता थे. राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ दो अन्य लोग थे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मैं वहां पर मौजूद था.



