इंदौर। यशवंत क्लब चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के दो दावेदार पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया अब एक साथ आ गए हैं। इससे पहले पम्मी छाबड़ा, अजय बागड़िया और टोनी सचदेवा की तीन टीमें मैदान में आने वाले थीं, लेकिन नए समीकरण के बाद छाबड़ा की टीम से सचदेवा की टीम का सीधा-सीधा मुकाबला होगा।
यशवंत क्लब चुनाव के संविधान के अनुसार कोई भी सदस्य लगातार तीन बार चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके कारण यह तय था कि टोनी सचदेवा इस बार चुनाव मैदान में नहीं आएंगे। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा की टीम से ही सचदेवा की टीम का मुकाबला होना था, लेकिन इसी बीच अजय बागड़िया के मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन गई थी। बागड़िया की टीम भी लगभग तय हो गई थी और कई नाम चर्चा में थे। इसी बीच पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया के बीच ड्रा के माध्यम से नाम तय किए गए। ड्रा में पम्मी का नाम आया तो बागड़िया पीछे हट गए और पम्मी का साथ देने का ऐलान किया है। जाहिर है अब मुकाबला काफी रोचक बन गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
बागड़िया की टीम को करना होगा एडजस्ट
इस चुनाव के लिए जहां पम्मी छाबड़ा अपनी टीम लगभग बना चुके थे, वहीं अजय बागड़िया की टीम के नाम भी लगभग सामने आ चुके थे। अब दोनों के साथ आ जाने के बाद पम्मी छाबड़ा को बागड़िया की टीम के लोगों को एडजस्ट करना पड़ेगा। इसके लिए पम्मी को अपनी टीम के कुछ लोगों को मनाना होगा।
सचदेवा और गोरानी ने उतारी अपनी टीम
टोनी सचदेवा और संजय गोरानी ने यशवंत क्लब चुनाव के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र जैन (जीतूजी) और मानद सचिव के लिए विजय कस्तूरी के नाम की घोषणा की गई है। यह दोनों नाम पहले से ही चर्चा में थे। रूपल पारेख को मानद कोषाध्यक्ष और तेजवीर जुनेजा को मानद संयुक्त सचिव के लिए मैदान में उतारा गया है। प्रबंध समिति के सदस्यों में वैभव दुआ, राजेश तलवार, गुनीत चड्ढा और भारती बड़ोदिया के नाम हैं। पांचवें सदस्य की घोषणा बाद में की जाएगी।
मास्टर प्लान के लिए पांच सदस्यीय टीम
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन की देखरेख और उसे सुनिश्चित करने के लिए पाँच-सदस्यीय निर्माण समिति का गठन किया गया है। इसमें टोनी सचदेवा, संजय गोरानी, श्रीनिवास मालपानी, किरण देशमुख और संजय सोधानी को शामिल किया गया है।



