उज्जैन। शनिवार सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में एक हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला यहां आलू–प्याज छीलने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से उसके गले में फंदा कस गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की पहचान रजनी खत्री के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद की। रजनी के गले से फंदा निकालकर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अन्न क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके
- उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई
- अंगद के पांव की तरह जमे कर्मचारी बिगाड़ रहे महाकाल मंदिर की व्यवस्था, न ड्यूटी बदलती है और न स्थान
- सीएम मोहन यादव ने पेश की अनूठी मिसाल, सड़क के लिए अपने पैतृक मकान पर खुद चलाई गेंती
- आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर
- उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि हरिराम चौबे मार्ग निवासी रजनी खत्री पिता प्रकाश महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में आऊटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम करती थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वह अन्नक्षेत्र में काम पर पहुंची। वह आलू छीलने की मशीन पर काम कर रही थी, तभी उसका दुपट्टा मशीन में चला गया और महिला खिंचती हुई मशीन से टकरा गई और दम घुटने के बाद गिर पड़ी। तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही अन्न क्षेत्र में भगदड़ मच गई और तत्काल काम बंद करवाया गया और पुलिस ने अन्नक्षेत्र को सील कर दिया।



