देवी अहिल्या संस्था की वरीयता सूची पर विवाद, अब उपाध्यक्ष ने सहकारिता विभाग को पत्र लिख कर की दावे-आपत्तियों के लिए समय बढ़ाने की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सहकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन के दबाव के बाद देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के अध्यक्ष विमल अमजेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला ने वरीयता सूची प्रकाशित तो कर दी है, लेकिन इसमें नियमों का पालन नहीं हो रहा। अखबारों में दी गई जाहिर सूचना में दावे-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय ही दिया गया है, जबकि सहकारिता विभाग के नियमों के अनुसार 60 दिन का समय होना चाहिए। अब संस्था के उपाध्यक्ष ने सहकारिता विभाग को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति लगाई है।

देवी अहिल्या संस्था के उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने सहकारिता विभाग के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि अयोध्यापुरी कॉलोनी एवं श्रीमहालक्ष्मी नगर की सूची का प्रकाशन 1 सितंबर 2025 को किया गया था। इसकी जाहिर सूचना का प्रकाशन दो अखबारों में किया गया। जाहिर सूचना में बताया गया था कि यह सूची सहकारिता कार्यालय, कलेक्टोरेट कार्यालय, आईपीसी बैंक महारानी रोड, जिला संघ किला मैदान तथा देवी अहिल्या श्रमिक संस्था मर्यादित, इंदौर पर उपलब्ध रहेगी। इसके विपरित यह सूची सिर्फ देवी अहिल्या संस्था के कार्यालय पर ही उपलब्ध रही। जायसवाल ने पत्र में लिखा है कि इस सूची के प्रकाशन के लिए प्रस्ताव की सहमति रसीदधारी संचालकगणों से नहीं ली गई। दोनों कॉलोनी के बहुत से सदस्य इस सूची के अवलोकन की राह देख रहे हैं। कई सदस्य इस सूची पर आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं। इस कारण दावे-आपत्ति की समय सीमा बढ़ाई जाए।

👉 यह भी पढ़ें:

सहकारिता के नियमों में 60 दिन का प्रावधान

बताया जाता है कि संचालक मंडल द्वारा सभी सहकारिता के नियमों का पालन कर अनुमोदित सूची प्रदर्शित होना दर्शाया गया है, जो सरासर गलत है। इसमें समय 15 दिन का दिया गया है, लेकिन नियमानुसार समय 60 दिन का दिया जाना चाहिए। पांच जगह पर प्रदर्शित होना बताकर जानबूझ कर वहां पर सूची नहीं लगाई गई। सिर्फ देवी अहिल्या के कार्यालय पर रखी गई जिससे लिस्ट में की गई हेराफेरी किसी को पता न चले और उसे पर आपत्तियां न आएं। कई सारे सदस्यों को तो पता ही नहीं है कि सूची प्रदर्शित हो गई है। कई सदस्य परेशान हो रहे हैं। बताया जाता है कि दो अखबारों में जाहिर सूचना के अलावा सदस्यों को किसी अन्य माध्यम से सूचना नहीं दी गई है।

जाहिर सूचना में भी किया संशोधन

संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा ने पहले जो जाहिर सूचना प्रकाशित की, उसमें सूची को सहकारिता विभाग द्वारा तैयार करना बताया गया, जब विभाग ने आपत्ति ली तो फिर से संशोधन कर कहा गया कि यह सूची संचालकगण द्वारा बनाई गई है। जबकि यह सूची 9 में सिर्फ छह संचालकों द्वारा ही अनुमोदित की गई है।

पात्र सदस्यों को आम सभा से दूर रखने की कोशिश

बताया जाता है कि देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला ने इस सूची में कई अपात्र सदस्यों को पात्र बता दिया है। इसी फर्जीवाड़े से बचने के लिए वे मूल सदस्यों तक सूची नहीं पहुंचने देना चाहते। अजमेरा और काला 24 सितंबर को रवींद्र नाट्यगृह में आम सभा बुलाकर उसमें अपात्र सदस्यों को प्लॉट देने की तैयारी में हैं। इसीलिए पात्र सदस्यों को भी अपात्र कर दिया गया है, ताकि वे आम सभा में न जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।