👉 यह भी पढ़ें:
- नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
0:00 left
करूर भगदड़: अन्नामलाई ने डीएमके सरकार को ठहराया ज़िम्मेदार, सीबीआई जांच की मांग
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने करूर में हुई भगदड़ की घटना पर राज्य की डीएमके सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
पत्रकारों से बातचीत में अन्नामलाई ने कहा, “विजय यह उम्मीद कर सकते हैं कि 10 हज़ार लोग आएंगे, 15 हज़ार लोग आ सकते हैं। यह विजय की गलती नहीं है। भीड़ का पूर्वानुमान लगाना और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना राज्य पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग का काम है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने विजय को रैली के लिए सात घंटे की इजाज़त क्यों दी, जबकि यह एक रोड शो था और उनका भाषण केवल 20 मिनट का था। “दो घंटे की परमिशन पर्याप्त थी, इतनी देर के लिए अनुमति क्यों दी गई?”
सीबीआई जांच पर अन्नामलाई ने कहा, “तमिलनाडु भाजपा के रूप में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक सदस्यीय पूर्व न्यायाधीश जांच आयोग चाहते हैं और न्यायाधीश का चयन भी उन्होंने ही किया है। यह निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है?”



