कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस विधायक ने की अजीब मांग, हर पीने वाले को सप्ताह में दो बोतल शराब दे सरकार

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने सरकार से अजीब मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर सप्ताह दो बोतल शराब लोगों को पीने के लिए दे। विधायक चाहते हैं कि सिद्धरमैया सरकार अपनी 5 गारंटी में शराब की दो बोतल देना भी शामिल करे।

जनता दल (सेक्युलर) विधायक एमटी कृष्णप्पा ने बुधवार को विधानसभा में कहा, अध्यक्ष महोदय, मुझे गलत मत समझिए, लेकिन जब आप 2000 रुपये मुफ्त देते हैं, जब आप बिजली मुफ्त देते हैंतो यह हमारा पैसा है, है ? तो उनसे कहिए कि वे शराब पीने वालों को भी प्रति सप्ताह दो बोतल मुफ्त दें। उन्होंने आगे कहा कि हर महीने पैसे देना संभव नहीं है, है ? बस दो बोतल. यह हमारा पैसा है जो शक्ति योजना, मुफ्त बस और करंट के लिए दिया जा रहा है, है ? तो पुरुषों को हर सप्ताह दो बोतल देने में क्या बुराई है? इसे करवाइए. कॉपरेटिव सोसाइटी के जरिए ऐसा करने दीजिए।

जेडीएस विधायक की इस मांग पर कांग्रेस के केजे जॉर्ज ने कहा कि आप चुनाव जीतिए, सरकार बनाइए और यह कीजिए। इस पर एमटी कृष्णप्पा ने आगे कहा कि आपने अब गारंटी दे दी है, है ? फिर केजे जॉर्ज ने कहा हम शराब पीने को यथासंभव कम करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक की इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने कहा कि दो बोतल मुफ्त देने के आपके सुझाव से पहले ही हम मुश्किल स्थिति में हैं। कल्पना कीजिए कि अगर हम दो बोतल मुफ्त देने लगें तो स्थिति कैसी होगी। इस पर एमटी कृष्णप्पा ने कहा अगर आप इसे मुफ़्त में देंगे तो स्थिति अपने आप ठीक हो जाएगी। फिर अध्यक्ष ने कहा यहां 224 लोगों में कितने लोग हैं जो शराब नहीं पीते? कृष्णप्पा कृष्णप्पा ने यह भी दावा किया कि कई विधायक खुद शराब पीते हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया

शहर के बहुत बड़े माने जाने वाले स्कूल शिशुकुंज में पिछले दिनों लंच के बाद बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई। स्कूल वाले खुद को पाक-साफ बताते रहे, लेकिन पैरेंट्स जाग गए और फिर पता चला कि यहां तो बहुत गड़बड़ी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट जिन्हें तुलसी पहलवान भी कहते हैं काफी सक्रिय नजर आए।