उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, एनसी विधायक दल ने चुना नेता, चार निर्दलियों का भी मिला साथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया। पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गठन के लिए शुक्रवार को गठबंधन दलों के साथ चर्चा की जाएगी। उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के सीएम का पद संभालने जा रहे हैं।

अब इंडिया गठबंधन का 3 सदस्यीय दल शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण समारोह 13 या 14 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। सूत्र बताते हैं कि एनसी सरकार में किसी को डिप्टी सीएम नहीं बनाना चाहती। कांग्रेस को कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा। अगर संभव हुआ तो डिप्टी स्पीकर का एक पद भी कांग्रेस की झोली में आ जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

एनसी ने 42 सीटों पर जमाया है कब्जा

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव हुए। इसमें इंडिया गठबंधन ने चुनाव लड़ा, लेकिन एनसी ने सबसे ज्यादा 42 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस को जहां मात्र 6 सीटें मिलीं, वहीं सीपीआई (एम) को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। इस बार निर्दलीय विधायकों की संख्या 7 है, जिनमें से 4 चार गुरुवार को एनसी में शामिल हो गए। इस तरह एनसी ने निर्दलीय के साथ बहुमत का जादुई आंकड़ा 46 बिना गठबंधन वाले दलों के ही छू लिया है।

भाजपा को इस बार 4 सीटों का फायदा

इस चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी, इसके बावजूद सत्ता उसके हाथ नहीं आई। भाजपा को 29 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा, लेकिन इसमें भी उसे पिछले चुनाव के मुकाबले 4 सीटों का फायदा हुआ है। इस बार महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को भी जोरदार झटका लगा है, उन्हें न केवल 3 सीटें मिली हैं, बल्कि उनकी बेटी इल्तिजा चुनाव भी हार गईं। महबूबा की पार्टी को पिछले चुनाव में 28 सीटें मिली थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।