अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दुस्साहस को लेकर भारत की सख्त प्रतिक्रिया

Date:

अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दुस्साहस को लेकर भारत की सख्त प्रतिक्रिया

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नामकरण को लेकर चीन की ओर से किए गए फर्जी और बेतुके प्रयासों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इस चीनी दुस्साहस को सख्ती से खारिज करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि इस तरह की हरकतों से सच्चाई नहीं बदलेगी। भारत ने साफ किया है कि चीन को ऐसी कोशिशों से बाज आना चाहिए।

चीन और भारत के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर क्या है ताज़ा विवाद? - BBC News  हिंदी

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण के अपने फर्जी और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। अपने सैद्धांतिक रुख को ध्यान में रखते हुए हम इस तरह के प्रयासों को साफ तौर पर खारिज करते हैं। जबरन नाम बदलने से इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”

पाकिस्तान पर अभी भरोसा नहीं करेगा भारत, रणधीर जायसवाल बोले- पाक विदेश  मंत्री और मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान विरोधाभासी - statements coming from  Pakistan ...

यह कड़ी प्रतिक्रिया चीन द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को तिब्बत का हिस्सा बताते हुए चीनी नाम दिए जाने के बाद आई है। इस संदर्भ में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन चाहे जो भी कहे, इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।