👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के एक नेता भाबेश चंद्र रॉय के कथित अपहरण और हत्या की खबरों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस घटना को दुख और चिंता के साथ संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों के सुनियोजित उत्पीड़न की एक कड़ी प्रतीत होती है, जबकि पहले की ऐसी घटनाओं के अपराधी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
रणधीर जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को याद दिलाया कि सभी अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही या बहानेबाज़ी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनाजपुर ज़िले में भाबेश चंद्र रॉय को कथित तौर पर उनके घर से अगवा किया गया और बाद में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।
वहीं अन्य घटनाक्रम में कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत हो गई जिस पर टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




