👉 यह भी पढ़ें:
- ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी बोले – ‘यह भारत की आत्मा पर हमला था’
- पहलगाम हमले के बाद भारत ने शुरू किया राजनयिक अभियान, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा
- पहलगाम हमले पर खड़गे के बयान पर बीजेपी का पलटवार: “कांग्रेस बोल रही है पाकिस्तान की भाषा”
- राहुल गांधी की प्रधानमंत्री से अपील: पहलगाम हमले के मृतकों को मिले शहीद का दर्जा
- पहलगाम हमला : नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई गतिविधियां,आईएनएस सूरत भी तैनात
- पहलगाम हमले पर भारत-अमेरिका की बातचीत: आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख
0:00
0:00 left
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की मीडिया संस्थानों के लिए सख्त एडवाइजरी: डिफेंस ऑपरेशन्स की रिपोर्टिंग में बरतें अत्यधिक सतर्कता
पहलगाम में हाल ही में हुए हमले और उसके बाद पाकिस्तान के साथ उत्पन्न हुए तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर, भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया संस्थानों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें मीडिया से आग्रह किया गया है कि वे रक्षा अभियानों और सुरक्षाबलों की तैनाती तथा मूवमेंट का लाइव कवरेज करने से परहेज करें।
मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करनी चाहिए तथा संबंधित सभी नियमों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।
एडवाइज़री में विशेष रूप से निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं:
-
रियल टाइम कवरेज से पूरी तरह परहेज करें।
-
डिफेंस ऑपरेशनों से जुड़ी किसी भी जानकारी को ‘सूत्रों के हवाले’ से प्रसारित न किया जाए।
-
ऐसे किसी भी विजुअल का प्रसारण न किया जाए, जो सुरक्षा अभियानों की गोपनीयता या प्रभावशीलता को प्रभावित कर सकता हो।



