पहलगाम हमले पर खड़गे के बयान पर बीजेपी का पलटवार: “कांग्रेस बोल रही है पाकिस्तान की भाषा”
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर
- ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी बोले – ‘यह भारत की आत्मा पर हमला था’
- पहलगाम हमले के बाद भारत ने शुरू किया राजनयिक अभियान, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा
- राहुल गांधी की प्रधानमंत्री से अपील: पहलगाम हमले के मृतकों को मिले शहीद का दर्जा
- पहलगाम हमला : नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई गतिविधियां,आईएनएस सूरत भी तैनात
- पहलगाम हमले पर भारत-अमेरिका की बातचीत: आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख
अनुराग ठाकुर ने कहा:
“अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। यह भाषा पाकिस्तान की है, नेता कांग्रेस का है। यह पहली बार नहीं हुआ है। कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा में समानता के कई उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं।”
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा:
“कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है — पाकिस्तान के बोल और कांग्रेस के बोल एक जैसे कैसे हो सकते हैं?”
इससे पहले मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने खुफ़िया एजेंसियों की विफलता का हवाला देते हुए कहा:
“मुझे जानकारी मिली है कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को एक खुफ़िया रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके आधार पर उन्होंने कश्मीर का दौरा रद्द कर दिया। मैंने यह बात अख़बार में भी पढ़ी है।”
खड़गे ने यह सवाल भी उठाया:
“अगर सरकार को पहले से खुफ़िया रिपोर्ट मिल चुकी थी, तो पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए?”



