पहलगाम हमले पर भारत-अमेरिका की बातचीत: आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की और निर्दोष नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।
👉 यह भी पढ़ें:
- ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर
- ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी बोले – ‘यह भारत की आत्मा पर हमला था’
- पहलगाम हमले के बाद भारत ने शुरू किया राजनयिक अभियान, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा
- पहलगाम हमले पर खड़गे के बयान पर बीजेपी का पलटवार: “कांग्रेस बोल रही है पाकिस्तान की भाषा”
- राहुल गांधी की प्रधानमंत्री से अपील: पहलगाम हमले के मृतकों को मिले शहीद का दर्जा
- पहलगाम हमला : नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई गतिविधियां,आईएनएस सूरत भी तैनात
बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने का रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “पाकिस्तान न सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता को भी खतरे में डाल रहा है। अब दुनिया आतंकवाद को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।”
राजनाथ सिंह ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि वह आतंकवाद जैसे जघन्य अपराधों की स्पष्ट और एकजुट निंदा करे और इसके खिलाफ सशक्त आवाज उठाए।
वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का पूरी तरह समर्थन करता है।



