ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा बयान, भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल की खबर को बताया फर्जी
भारत ने ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि अमेरिका भारतीय बंदरगाहों या नौसैनिक ठिकानों का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले नहीं कर रहा है। मंत्रालय के अनुसार यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
दरअसल यह दावा एक अमेरिकी चैनल वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क से सामने आया था। इस चैनल को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व अमेरिकी सेना के कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने कहा था कि अमेरिका के कई सैन्य ठिकाने और बंदरगाह नष्ट हो चुके हैं, इसलिए उसे अब भारतीय बंदरगाहों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
मैकग्रेगर ने दावा किया था कि अमेरिका की बंदरगाह सुविधाएं तबाह हो गई हैं और अब उसे भारत के बंदरगाहों का सहारा लेना पड़ रहा है, हालांकि यह आदर्श स्थिति नहीं है।
इन दावों के सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के तथ्य-जांच खाते ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इसे पूरी तरह निराधार बताया। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल का दावा झूठा है और लोगों को ऐसी बेबुनियाद तथा भ्रामक खबरों से सावधान रहना चाहिए।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह से इस तरह की सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं है और देश के बंदरगाहों के इस्तेमाल की खबरें पूरी तरह गलत हैं।



