थरूर ने चीन मुद्दे पर किया राहुल का समर्थन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा उठाए चीन के मुद्दे का कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने समर्थन किया है और सरकार से सवाल किया है कि वो चर्चा से क्यों डरती है?
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- शादी से पहले दूल्हों की जांच की मांग: लोकसभा में उठा बड़ा मुद्दा
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- कर्नाटक के बुलडोजर एक्शन पर शशि थरूर का समर्थन, बोले—“कानून के दायरे में हुई पूरी कार्रवाई”
- रतले जल विद्युत परियोजना में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 29 श्रमिक संदिग्ध, आतंकियों से संबंधों का खुलासा
- फिलिस्तीन मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का हमला
उन्होंने कहा , “सरकार को चर्चा को बढ़ावा देना चाहिए था, स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए थी, चीजें साफ करनी चाहिए थीं.”
“चीन का पूरा मुद्दा पूरे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है. चीन पर पूरी चर्चा होनी चाहिए. विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, उन सभी को बोलने दें और लोगों को पता चलने दें कि क्या हो रहा है. ऐसी स्थिति न हो कि सब कुछ छिपा दिया जाए. यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. यह संसद के कामकाज के लिए भी अच्छा नहीं है.”
थरूर ने कहा “मुझे लगता है कि सरकार की तरफ से ज़्यादा रिएक्शन दिया गया, क्योंकि जहां तक मैं समझा, राहुल जी जिस मुद्दे को उठाना चाहते थे, वह पहले से ही पब्लिक डोमेन में है.



