👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- Jharkhand में छात्रों पर बलप्रयोग का राहुल गांधी ने किया विरोध
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
दिल्ली में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार
आगरा से हुई गिरफ्तारी
राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित एक निजी मैनेजमेंट संस्थान की छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से देर रात उसे हिरासत में लिया। शनिवार शाम से वह होटल में ठहरा हुआ था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम रात करीब 3 बजे होटल फर्स्ट पहुंची। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, सादा कपड़ों में पहुंचे अधिकारियों ने रजिस्टर चेक करने के बाद कमरा नंबर 101 में ठहरे आरोपी से करीब 15 मिनट तक पूछताछ की और फिर उसे अपने साथ ले गए। स्वामी पार्थसारथी के नाम से होटल रजिस्टर में एंट्री दर्ज थी।
छात्राओं के आरोप
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च में पीजी डिप्लोमा कर रही 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
शिकायतों की गंभीरता
एक पूर्व छात्रा ने 2016 में दर्ज एफआईआर में बताया था कि आरोपी उसके साथ अश्लील मैसेज भेजता था, उसे “स्वीट गर्ल” कहकर बुलाता था और क्लास खत्म होने के बाद ऑफिस में बुलाकर परेशान करता था। उसने मोबाइल फोन छीन लिया था, हॉस्टल में अकेले रहने को मजबूर किया और रात में कॉल कर परेशान करता था। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर वह शारीरिक संपर्क की कोशिश करता और डराने-धमकाने के लिए अपनी ताकत और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करता था।
संस्थान की कार्रवाई
आरोपों के बाद चैतन्यानंद को श्री शारदा इंस्टीट्यूट के प्रबंधक पद से हटा दिया गया है। यह संस्थान श्रृंगेरी पीठ के अधीन संचालित होता है, जहां चैतन्यानंद को मैनेजर नियुक्त किया गया था।
जांच जारी
फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों, जिनमें कुछ फैकल्टी सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, की जांच की जा रही है।



