0:00
0:00 left
राजधानी में बिगड़ते जा रहे हालात, 400 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में वायु प्रदुषण को लेकर स्थिति बिगड़ती जा रही है आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक, आज सुबह बवाना में 392, रोहिणी 380, सहित अनेक इलाकों में यही स्थिति रही 
आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना सहित 11 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। यह बेहद खराब श्रेणी में हवा है, जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आगे भी सुधार की उम्मीद नहीं है अगले छह दिन तक लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रह सकता है। ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण और परेशान करेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Canada Wildfire News: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, ‘कनाडा की जंगलों में लापरवाही से अमेरिका में जहरीली हवा’, नए Tariff की चेतावनी
- ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 10 दिन में 1200 करोड़ पार, 800 करोड़ के क्लब में एंट्री तय!
- तेहरान में गूंजे धमाके: इजराइल के नए हमलों से दहली ईरान की राजधानी
- ईरान से बातचीत पर बढ़ी अटकलें: व्हाइट हाउस ने कहा—स्थिति अभी अस्थिर
- रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर: पहली बार 93 के पार, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव
- आतंकवाद का बदला नक्शा: पाकिस्तान सबसे प्रभावित देश, भारत की स्थिति में सुधार



