0:00
0:00 left
महाकुंभ हादसे पर संसद में बवाल: विपक्ष का वॉकआउट, षड्यंत्र की आशंका और सनातन पर सियासत
महाकुंभ हादसे को लेकर सोमवार को संसद में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने मांग की कि इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की जाए और मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जाए। इस मुद्दे पर राज्यसभा में वॉकआउट भी किया गया।
षड्यंत्र की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महाकुंभ हादसे को लेकर आशंका जताई कि इसमें कोई गहरी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में महाकुंभ का जिक्र किया और इस हादसे पर दुख भी जताया। अब जांच जारी है, और जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि इस हादसे के पीछे कौन था। जब पूरी सच्चाई सामने आएगी, तो दोषियों को शर्मिंदा होना पड़ेगा।”
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- आखिर इंदौर भाजपा में चल क्या रहा है, कालिख कांड से लेकर खुलेआम चोर ठहराने तक सब कुछ तो हो गया?
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Parliament Monsoon Session: आज लोकसभा में चार अहम बिल, डिलिमिटेशन समेत कई मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
- Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को घेरा



