बीजेपी पर आरएसएस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल किया, “कौन गंभीरता से लेता है आरएसएस को?”इस बारे में एक प्रेसवार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा, “मोदी खुद आरएसएस को गंभीरता से नहीं लेते तो हम क्यों लें?”उन्होंने कहा, “जब बोलने का समय था तब बोला होता तो सब गंभीरता से लेते. तब आप चुप रहे. सत्ता के मज़े आप भी लूट रहे थे. हर ज़िले, हर राज्य में आरएसएस के कार्यालय बन रहे थे. तब तो आप चुप रहे.अब जब लग रहा है कि चिड़िया चुग गई खेत तो बोलने आ गए. कौन सुन रहा है? पहले मोदी जी सुन लें उनको फिर हम सुन लेंगे.
मनोज झा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “इंद्रेश कुमार ने जो कहा वो आधा सच है. 241 वाली बात तो समझ रहा हूं. उसमें भी कई सीटें कैसे जीती गईं ये सबको पता है. लेकिन 234 वालों को राम द्रोही न कहिए.उन्होंने कहा, “हमारे राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, बापू वाले राम हैं. इंद्रेश जी आपको इसकी समझ नहीं हो सकती. एक जेब में महात्मा गांधी और दूसरी जेब में नाथूराम गोडसे की तस्वीर नहीं चलती है.
डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।
सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।
संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।
भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।