नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब आठ अगस्त को सुनवाई होगी। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की पेशी हुई। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था।
सीएम केजरीवाल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई और के.कविता की भी न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर के शराब घोटाले में ईडी का एक्शन, इंदौर, मंदसौर और खरगोन में 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियां जब्त
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- शराब घोटाला; CBI ने केजरीवाल व अन्य आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र,
- आम आदमी पार्टी बोली- कथित शराब घोटाले के अभियुक्त ने बीजेपी को दिया चंदा
- शराब घोटाले में केजरीवाल को ईडी का सातवां समन
इससे पहले 12 जुलाई को अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
केजरीवाल को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था। वह अपनी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों के सिलसिले में पेश हुए थे।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें आबकारी नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी।



