आम आदमी पार्टी बोली- कथित शराब घोटाले के अभियुक्त ने बीजेपी को दिया चंदा
आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के लोगों को पैसा मिला है, लेकिन उसका पैसा बीजेपी को मिला है.केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, दो साल की जांच, सैकड़ों रेड और हजारों लोगों से पूछताछ के बाद ये साबित नहीं हो पाया है कि आम आदमी पार्टी के पास कथित शराब घोटाले का एक रुपया भी पहुंचा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछा कि मनी ट्रेल कहां है.

👉 यह भी पढ़ें:
- भोपाल… मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी
- इंदौर के शराब घोटाले में ईडी का एक्शन, इंदौर, मंदसौर और खरगोन में 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियां जब्त
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- आम आदमी पार्टी का “पुष्पा स्टाइल” पोस्टर
- शराब घोटाला; CBI ने केजरीवाल व अन्य आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र,
उन्होंने कहा, इस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी एक आदमी के बयान पर हुई. ये व्यक्ति है शरद चंद्र रेड्डी. उनकी कंपनी है अरबिंदो फार्मा,एपीएल हेल्थ केयर और यूजिया फार्मा. उन्हें शराब की कुछ दुकानें मिलीं. उनसे पूछताछ की गई.



