0:00
0:00 left
नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए,
नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. शुक्रवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई. इस दौरान टीडीपी चीफ़ एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे. नरेंद्र मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत के पास मोदी जी के तौर पर सही समय पर सही नेता मिला है.
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश के विकास का काम और आगे बढ़ेगा. उनके नेतृत्व में एनडीए के सभी घटक दल कर मिल कर काम करेंगे.जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है. ये देश की आवाज़ है कि पीएम मोदी अगले पांच साल तक देश का नेतृत्व करें
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
- Venezuela Earthquake: PM Modi ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ | “हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं”
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा



