नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि और किसानों के हितों पर दोहराई प्रतिबद्धता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि और किसानों के हितों पर दोहराई प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में आयोजित एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय था :
“सदाबहार क्रांति, जैव-खुशी का मार्ग: सबके लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन का आजीवन समर्पण”
— जो स्वर्गीय एम.एस. स्वामीनाथन के कृषि विज्ञान और खाद्य सुरक्षा में दिए गए योगदान को समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी कल प्रोफेसर स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का  करेंगे उद्घाटन, जारी करेंगे स्मारक सिक्का और डाक टिकट | Pm narendra ...

एम.एस. स्वामीनाथन: मां भारती के सच्चे सपूत

पीएम मोदी ने स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनका योगदान किसी एक कालखंड तक सीमित नहीं रहता है… प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन ऐसे ही महान व्यक्ति थे और मां भारती के सपूत थे। उन्होंने विज्ञान को जनसेवा का माध्यम बनाया और वह चेतना जागृत की जो आने वाले कई सदियों तक भारत की नीतियों और प्राथमिकताओं को दिशा देती रहेगी।”

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

किसानों के हितों पर सरकार की प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने कहा स्वर्गीय एम.एस. स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का मिशन बना लिया था। किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत, किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।”

उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य जारी है।

विज्ञान के प्रति स्वामीनाथन का दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री ने स्वामीनाथन की वैज्ञानिक सोच को याद करते हुए कहा प्रो. स्वामीनाथन से हुई हर मुलाकात मेरे लिए एक बहुमूल्य शिक्षण अनुभव था। उन्होंने कहा था कि ‘विज्ञान केवल खोज के बारे में नहीं है, बल्कि वितरण के बारे में है।’ उन्होंने इसे अपने कार्यों से सिद्ध भी किया। वह केवल रिसर्च नहीं करते थे, बल्कि किसानों को प्रेरित भी करते थे। आज भी भारत के कृषि क्षेत्र में उनकी दृष्टि और विचार स्पष्ट रूप से दिखते हैं।”

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में हथकरघा क्षेत्र को देशभर में नई पहचान और ताकत मिली है। मैं हथकरघा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की बधाई देता हूं।”

यह सम्मेलन न केवल स्वामीनाथन जी की विरासत को सम्मानित करने का अवसर है, बल्कि देश को कृषि नीति, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास की ओर पुनः केंद्रित करने की प्रेरणा भी देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामीनाथन के योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके विचारों को आगामी नीतियों में मार्गदर्शक के रूप में स्वीकार किया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।