👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली में आज चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी घोषणा होने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। केजीरवाल ने कहा कि ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। गजेट नोटिफिकेशन 10 जनवरी को जारी होगा। 17 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे। 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को काउंटिंग होगी।



