राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी, राष्ट्रपति भवन की कड़ी प्रतिक्रिया
संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रपति भवन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने इसे “गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला” बताया है।
क्या कहा राष्ट्रपति भवन ने?
➡कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को “असंवेदनशील और टालने योग्य” बताया। ➡कहा कि राष्ट्रपति पद की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। ➡सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों पर गंभीर आपत्ति जताई।
कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां:
सोनिया गांधी: “राष्ट्रपति अभिभाषण के अंत तक बहुत थक गई थीं… बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं।” राहुल गांधी: “राष्ट्रपति का भाषण बोरिंग था।”
राजनीतिक विवाद और बढ़ता टकराव
कांग्रेस के इन बयानों पर भाजपा ने भी कड़ा हमला बोला और कहा कि राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस का रवैया अपमानजनक है। इस विवाद के बाद संसद में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच तनातनी और बढ़ सकती है।
सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।