👉 यह भी पढ़ें:
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल
0:00 left
आप बनाम कांग्रेस: इंडिया गठबंधन में दरार, सियासी घमासान तेज
विधानसभा चुनाव करीब आते ही राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें बेईमान नेताओं की सूची में शामिल कर लिया है। आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी, संदीप दीक्षित और अजय माकन को बेईमान बताया गया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पोस्टर का संदेश है, “केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमानों पर भारी पड़ेगी।”
इस सियासी कदम के बाद इंडिया गठबंधन के दोनों घटक दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से पलटवार करते हुए कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह इंडिया गठबंधन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आप को भाजपा की “बी टीम” करार दिया।



