दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर के ऑफिस के पास गुलदस्ता रख गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है।  बताया जाता है कि अज्ञात कार सवार ने वीआईपी गेट नंबर 2 की बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। अंदर घुसते ही चालक ने स्पीकर के ऑफिस के पास एक गुलदस्ता रखा और फिर कार लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे, गेट नंबर 2 पर सुरक्षा कर्मियों ने कार की एंट्री नोट की। कार ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया। वाहन चालक ने अंदर गुलदस्ता रखा और लगभग दो मिनट के भीतर गेट से बाहर निकल गया। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज और गेट पास रिकॉर्ड खंगाले। पुलिस पूरे क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही है और आस-पास के सीसीटीवी नेटवर्क को ट्रेस कर ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना ने विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को मजबूर कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ड्राइवर की पहचान के लिए वाहन नंबर प्लेट और आसपास के गवाहों की मदद ले रही है।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन घुसी, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता भी रख गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गाड़ी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे शख्स ने अपना चेहरा ढक रखा था।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ी गाड़ी

बताया जाता है कि कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इस घटना से दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बताया जाता है कि जो कार दिल्ली विधानसभा में घुली वह यूपी-26, पीलीभीत नंबर की टाटा सिएरा गाड़ी थी। आरोपी व्यक्ति ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के पास जो गुलदस्ता रखा, उसमें फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा सयाजी होटल, जो नमूने फेल हुए उनसे शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल इंदौर में खराब खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य खतरे में। 8 में से 5 नमूने फेल हुए।

लोगों की सेहत बिगाड़ रहा सयाजी, फेल नमूनों से शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल में खाद्य पदार्थों की जांच में मिलावट पाई गई। पनीर, पिस्ता, खोपरा पाउडर और मूंगफली के नमूने फेल हुए।

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।