पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, शादी की जानकारी छुपाई, अवैध तरीके से महिला को रखा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है। मुनीर ने शादी का बात सीआरपीएफ से छुपाई थी, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक बताया गया।

सीआरपीएफ ने कहा कहा कि गंभीर चिंता के मामले में सीआरपीएफ की 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और उसके वीजा की वैधता से परे उसे जानबूझकर शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया। बताया जाता है कि मुनीर ने मिनल से निकाह के लिए सीआरपीएफ से परमिशन मांगने के लिए अर्जी लगाई थी। इससे पहले कि उसकी अर्जी मंजूर की जाती और सीआरपीएफ मुख्यालय कोई फैसला ले पाता मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया। इसके बाद वह भारत गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और उन्हें अपने देश वापस जाने का आदेश दिया तो मिनल ने जम्मूकश्मीर हाई कोर्ट का रुख किया। जहां से उसे 30 अप्रैल 2025 को उसे कुछ दिन रहने की मोहलत दे दी गई। अब इस मामले की सुनवाई 14 मई को होनी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह होने के बाद मुनीर ने अपनी बेगम को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया और वो उसके साथ रहने लगा। मिनल का वीजा 22 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बावजूद वो भारत में अवैध तरीके से रह रही थी। जम्मू के हंदवाल का रहने वाला मुनीर 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। मुनीर पर देश की सुरक्षा के साथ समझौते का आरोप लगा था।

मामला जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में

यह मामला अब जम्मूकश्मीर हाईकोर्ट के सामने है। हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल को मीनल को 10 दिन तक भारत में रहने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या ऑनलाइन शादी की कानूनी मान्यता है या नहीं? इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होनी है। उधर, यह मामला सामने आते ही सीआरपीएफ ने मुनीर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। मुनीर को जम्मू से हटाकर भोपाल भेजा गया है।

सीआरपीएफ की नजर में मुनीर की गलतियां

सीआरपीएफ का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि मुनीर ने एक नहीं, बल्कि कई गलतियां की हैं। उसने ना केवल सच्चाई छुपाई है, बल्कि सीआरपीएफ के नियम भी तोड़े हैं। पहली गलती, बाहर या दुश्मन देश के किसी युवती से बिना आधिकारिक मंजूरी प्राप्ति के कैसे शादी कर सकते है? शादी करने के बाद भी मुनीर ने अपने विभाग से यह बात छुपाई। पाकिस्तानी पत्नी के भारत में आने के बाद भी उसके साथ रहने की बात नहीं बताई। वीजा खत्म होने के बाद भी पत्नी को अवैध तरीके से अपने घर में रखा। देश की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।