पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने फिर दी धमकी, कहा-अगर सिंधु का पानी रोकने के लिए कोई ढांचा बनाया, तो उसे नष्ट कर देंगे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इस्लामाबाद। पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ रोज नई धमकियां दे रहे हैं। अब उन्होंने सिंधु के पानी रोकने पर बयान दिया है। आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने पानी रोकने के लिए किसी तरह का ढांचा बनाया तो पाकिस्तान हमला करेगा और इसे नष्ट कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने का फैसला लिया था। इसके बाद से पाकिस्तान के नेता उलजलूल बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत से जाने वाले पानी को 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा बता चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भारत पानी का कुछ हिस्सा भी रोकता है तो पाकिस्तान में हाहाकार मचना तय है। पाकिस्तान की फसलें सूखने के कगार पर होंगी और लोगों को पीने के लिए भी पानी की किल्लत हो जाएगी। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए कोई भी ढांचा पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता की कार्रवाई होगी। अगर भारत किसी तरह का ढांचा (बांध) बनाने की कोशिश करता है तो हम बिल्कुल उस पर हमला करेंगे। रक्षा मंत्री ने पानी रोकने को युद्ध की कार्रवाई बताया और कहा कि हमला केवल तोप और बंदूक चलाने से नहीं होता है। ये भी (पानी रोकना) एक तरीका है। इसमें कौमें प्यास या भूख से मर सकती हैं। अगर उन्होंने इस तरह का ढांचा बनाने का प्रयास भी किया तो पाकिस्तान उस ढांचे को नष्ट करेगा। कुछ दिन पहले ही शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते पर भारत को धमकी दी थी। शहबाज शरीफ ने पानी रोकने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई बताया था और पाकिस्तान की तरफ से कड़े जवाब की धमकी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।