👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
0:00 left
चुराचांदपुर एसपी ऑफिस पर 400 लोगों की भीड़ का हमला
मणिपुर पुलिस ने कहा गुरुवार रात को चुराचांदपुर जिले के एसपी ऑफिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 300-400 लोगों की भीड़ ने आज एसपी चुराचांदपुर के कार्यालय पर हमला बोलने की कोशिश की और पत्थरबाजी की. सुरक्षाबलों और आरएएफ ने आंसू गैस के गोले दाग कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालात पर नजर रखी जा रही है.

दरअसल ये लोग कुकी समुदाय के थे जो समुदाय के ही एक हेड कॉन्स्टेबल के निलंबन से नाराज थे | हेड कॉन्स्टेबल सियामलाल पाल को हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया जिसके बाद भीड़ ने एसपी कार्यालय पर हमला करने की कोशिश की.




