सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को झटका, 65% आरक्षण आदेश पर रोक का फैसला रहेगा बरकरार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार (29 जुलाई) को बड़ा झटका लगा है। बिहार में आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट का फैसला फिलहाल बना रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से मना कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि वह सितंबर में मामले पर विस्तृत सुनवाई करेगा। पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के आरक्षण बढ़ाने के फैसले को रद्द कर दिया था, फिर राज्य सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द किया था, जिसमें सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए पिछड़े वर्गों के आरक्षण में इजाफा किया गया था। बिहार सरकार ने पिछड़े वर्ग, एससी और एसटी समाज से आने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए मिलने वाले आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी किया था।

सबसे ज्यादा आरक्षण देने वाला राज्य

बिहार सरकार ने पिछले साल नवंबर में आधिकारिक तौर पर राज्य गजट में दो विधेयकों को नोटिफाई किया था। इसका मकसद पिछड़े और वंचित समाज के लोगों के आरक्षण की सीमा को बढ़ाना था। विधेयकों के साथ बिहार में उन बड़े राज्यों में शामिल हो गया, जहां सबसे ज्यादा आरक्षण दिया जा रहा था। आरक्षण सीमा को 65 फीसदी करने पर राज्य में कुल आरक्षण 75 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसमें 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलने वाला रिजर्वेशन भी शामिल था।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का आतंक, जमुई में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाथियों का आतंक बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ा। जमुई के बरदही जंगल में 55 वर्षीय केलु यादव की हाथी के हमले में मौत।

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगे 22,000 सीएपीएफ जवान, 31 दिसंबर तक तैनाती बढ़ाने की तैयारी

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से 22,000 सीएपीएफ जवानों की तैनाती 31 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

खड़े हनुमान मंदिर में QR कोड लगाए, 3 दिन में जुड़े 5 हजार भक्त

श्री खड़े हनुमान मंदिर उज्जैन में QR कोड से तीन दिन में 5 हजार भक्त जुड़े। प्रतिमा विस्थापन के विरोध में श्रद्धालुओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

रीवा में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थी शामिल

रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत, 15 जिलों के 3,500 अभ्यर्थी शारीरिक और मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचे। प्रक्रिया 5 दिसंबर तक चलेगी।

इंदौर में बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

इंदौर में बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी का मामला, मुख्य आरोपी मोहित दीक्षित लखनऊ से गिरफ्तार। पुलिस ने 1 दिसंबर तक रिमांड पर लिया।

मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन

मध्य प्रदेश पुलिस पदोन्नति प्रक्रिया में 33 आईपीएस अधिकारियों को नए साल से प्रमोशन मिलेगा। डीपीसी बैठक दिसंबर 2026 में होगी।

इंदौर में शुरू हुआ प्लास्ट पैक-2026, 8 राज्यों के 450+ उद्योगी जुड़ेंगे

प्लास्ट पैक-2026 इंदौर में शुरू, आठ राज्यों की 450 से अधिक कंपनियों की भागीदारी। 500+ स्टॉल और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन।

सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार हुई इंदौर-खंडवा फोरलेन, उज्जैन-ओंकारेश्वर सफर दो घंटे में

इंदौर-खंडवा फोरलेन से उज्जैन-ओंकारेश्वर की दूरी दो घंटे में तय होगी। सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार कॉरिडोर पर 1,500 करोड़ रुपये खर्च हुए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।