👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिले, लेकिन अपना इस्तीफा नहीं सौंपा। नीतीश ने राज्यपाल को 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंपा है। कैबिनेट की बैठक में 17वीं विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। बताया जाता है कि नीतीश कुमार 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे।
जनता दल यूनाईटेड विजय चौधरी ने कहा कि राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी गई है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इधर, कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी थे। इसके बाद सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ सचिवालय पहुंचे। यहां बैठक शुरू हुई।
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। वर्तमान विधानसभा 19 नवंबर के प्रभाव से विघटित करने की अनुशंसा कैबिनेट ने की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा महामहिम को यह अनुशंसा सौंप दी गयी है। दूसरा प्रस्ताव पूरे कार्यकाल में बिहार के पदाधिकारियों–कर्मियों ने जो सकारात्मक सहयोग दिया, सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया, मुख्य सचिव के साथ तमाम कर्मियों के सेवा की सराहना की गयी। तीसरा प्रस्ताव, संपन्न चुनाव में एनडीए के नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो भारी सफलता, प्रचंड बहुमत मिला, उसके लिए मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया गया।
20 नवंबर को बनेगी नई सरकार
राजभवन के सूत्रों की माने तो 20 नवम्बर को नई सरकार का गठन होगा. 20 नवंबर को नयी सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार बिहार के 10वीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेने की बात कही जा रही है। गांधी मैदान में नीतीश कैबिनेट के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि भाजपा और जदयू के विधायकों की बैठक कल होगी। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जायेगा।



