0:00
0:00 left
नीट यूजी पेपर लीक केस; पटना एम्स के तीन डॉक्टर हिरासत में
नीट यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने बुधवार काे पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। टीम तीनों को अपने साथ ले गई है। तीनों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। इन पेपर लीक केस में संलिप्त होने का आरोप है। तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं। बता दें कि सीबीआई ने इस केस में दो दिन पहले ही नीट के पेपर को चुराने के आरोप में पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था। वहीं इसके साथी राजू को हजारीबाग से पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि पंकज और राजू से पूछताछ के आधार पर सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनकी निशानदेही पर पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीबीआई ने इन तीनों के कमरे को सील कर दिया है
बताया जा रहा है कि पंकज कुमार ने ही एनटीए द्वारा भेजे एनटीए के प्रश्न पत्र को चुराया था। इसके बाद इसी पेपर को आगे भेजा गया था। यही पेपर वायरल हुआ था। पंकज मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। वहीं राजू सिंह पंकज का ही साथी है। नेट पेपर लीक केस में इसने भी अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की तलाश सीबीआई को काफी दिनों से थी। नीट यूजी पेपरलीक केस में सीबीआई ने अब तक लगभग 57 गिरफ्तारियों के साथ छह एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 12 केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गईं, जबकि शेष विभिन्न राज्य पुलिस बलों द्वारा की गईं। अब तक 22 लोगों को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही राकेश उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया थ। अब सीबीआई पेपरलीक केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश, AIIMS में भर्ती
- Bihar: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद पटना में बवाल, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग
- NEET-UG का पैटर्न बदलेगा, JEE के तर्ज पर हो सकती है परीक्षा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया क्या होंगे बदलाव
- Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
- जेल से निकलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए कई आरोप, कहा-मेरी हत्या भी करवा सकता है



