बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल, कहा- पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा

Date:

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह फैसला उन्होंने अपने पिता के राज्यसभा जाने के बाद लिया है। अब चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

रविवार को पटना स्थित जदयू के ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार मुख्य हैं। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार नहीं आए। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आप सब अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। मैं आपका स्वागत और नमन करता हूं। मैं जेडीयू के पार्टी कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण करने आया हूं। मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। ये उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं और उनका आदर करता हूं। हम सब मेरे पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पार्टी और जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

निशांत ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। पापा ने जो 20 साल में किया, उसे जनजन में पहुंचाने की कोशिश करूंगा और जनता के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने जो 20 साल में किया है, वह सबको याद रहेगा। पूरे देश और प्रदेश को मेरे पिता नीतीश कुमार पर गर्व है। आप सब मेरे पिताजी नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।