मणिपुर के चंदेल ज़िले में सेना का बड़ा ऑपरेशन, 10 उग्रवादी ढेर
भारतीय सेना ने मणिपुर के चंदेल ज़िले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सेना की पूर्वी कमान ने बुधवार रात जानकारी दी कि असम राइफल्स की एक यूनिट के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता

खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन
सेना ने बताया कि यह कार्रवाई भारत-म्यांमार सीमा के करीब न्यू समताल गांव के पास की गई। सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 14 मई को उग्रवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने पर असम राइफल्स ने अभियान शुरू किया।
मुठभेड़ में उग्रवादियों की ओर से पहले हुई गोलीबारी
ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों को मार गिराया गया। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
ऑपरेशन अब भी जारी
भारतीय सेना ने यह भी पुष्टि की है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
यह कार्रवाई मणिपुर में उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।



